Friday , April 26 2024

लॉन्ग वीकेंड्स पर इन जगहों पर जाकर उठाएं मानसून का लुत्फ

अगस्त में 3 लॉन्ग वीकेंड्स पड़ रहे हैं और उत्तराखंड, हिमाचल से इतर कहीं जाने के लिए ऐसी ही छुट्टियों की जरूरत होती है। क्योंकि अभी उत्तराखंड और हिमाचल में मानसून के चलते लैंड स्लाइड और बाढ़ की सिचुएशन है ऐसे में इन जगहों की प्लानिंग आपको मुश्किल में डाल सकती है। तो भारत में और भी कई जगहें हैं जो मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं या यों कहें मानसून ही यहां घूमने का बेस्ट सीज़न होता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में जिससे समय रहते आप कर लें यहां की प्लानिंग।

ऊटी, कर्नाटक

ऊटी को दक्षिण भारत में उद्गामंडमलम भी कहा जाता है। जो कर्नाटक की बेहद खूबसूरत जगहों में शामिल है। यहां घूमने वाली इतनी जगहें हैं जिसके लिए 5-6 दिन काफी नहीं, लेकिन मुख्य जगहों को कवर किया जा सकता है। यहां का बोटेनिकल गार्डन देखना बिल्कुल मिस न करें। इसके अलावा नीलगिरि पहाड़ों पर डोडाबेट्टा ट्रेक भी रोमांच से भरपूर है। ऊटी झील में बोटिंग करने का अपना अलग ही मजा है।

पहलगाम, कश्मीर

जम्मू- कश्मीर में स्थित पहलगाम जाने का प्लानिंग भी इस लॉन्ग वीकेंड में अच्छी रहेगी। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग भी होती रहती है। तो क्यों न इस बार इसी जगह को एक्सप्लोर किया जाए क्योंकि इस जगह के लिए भी दो से तीन दिन का समय काफी नहीं होता। 

लोनावाला, पुणे

मुंबई और पुणे के हाईवे के बीच पड़ता है लोनावला। मानसून के दौरान तो यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। घूमने-फिरने के अलावा ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन है। लोनावला के पास में ही खण्डाला भी है। तो 5 से 6 दिनों के ट्रिप में आप आराम से इन दोनों जगहों को कवर कर सकते हैं।

पंचमढ़ी, मध्यप्रदेश

पंचमढ़ी का प्लान भी मानसून के दौरान बनाया जा सकता है। जब प्रकृति हरे रंग की चादर ओढ़ लेती है। हर जगह का नजारा इतना खूबसूरत और मनमोहक होता है कि आपको यहां से जाने का दिल ही नहीं करेगा। 

मेघालय

पूर्वोत्तर भारत की बेहद खूबसूरत जगह। जहां जगह-जगह वॉटरफॉल्स हैं और इन्हें देखने का सही समय मानसून ही होता है। झरनों के अलावा यहां कई सारी घाटियां और गुफाएं भी हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com