बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Bank of Baroda (BOB) ने बड़ा मौका दिया है। बैंक ने विभिन्न विभागों में नियमित आधार पर 1,100 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। खास बात यह है कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। ऐसे उम्मीदवार जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, अब 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी कुल 1,100 रिक्तियों में दो पद शामिल हैं। इनमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव (JMG/S-I) – Wealth Management Services के 1,000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट – C&IC (MMG/S-II) – Corporate and Institutional Credit के 100 पद हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 24 सितंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ भारतीय बीमा संस्थान से आईडी 38 प्रमाणपत्र या निर्धारित समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना जरूरी है। दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित कम से कम 1 से 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। दोनों पदों के लिए आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसमें आवेदन की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
वेल्थ एग्जीक्यूटिव: ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह
क्रेडिट एनालिस्ट: ₹64,820 से ₹93,960 प्रति माह
इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क कितना है?
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा।
सामान्य/EWS/OBC: ₹750
SC/ST/PwBD/ESM और महिला उम्मीदवार: ₹175
जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal