Saturday , August 15 2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM योगी के नेतृत्व में मौन पदयात्रा आज, विस्थापित परिवार साझा करेंगे पीड़ा

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ में मौन पदयात्रा निकाली जाएगी। जीपीओ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से लोकभवन तक प्रस्तावित इस पदयात्रा में विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ पंजाबी, सिख, सिंधी और बंगाली समाज के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पदयात्रा के बाद लोकभवन प्रेक्षागृह में स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी, लाइव पेंटिंग और लघु फिल्म के माध्यम से उस दौर की पीड़ा, संघर्ष और विस्थापन की घटनाओं को सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम में विभाजन से प्रभावित विस्थापित परिवारों के सदस्य अपने अनुभव भी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और ब्रजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत विधान परिषद सदस्य और विधायक शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारी भी पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com