Sunday , August 9 2026

Godrej Properties का निर्माण खर्च Q1 में 54% बढ़ा, 2,244 करोड़ रुपये हुआ

नयी दिल्ली, सात अगस्त रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का निर्माण और संबंधित गतिविधियों पर खर्च चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 54 प्रतिशत बढ़कर 2,244 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के मकसद से यह बढ़ोतरी की गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने निर्माण गतिविधियों पर 1,458 करोड़ रुपये खर्च किए थे। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपनी ताजा निवेशक प्रस्तुति में कहा, ‘‘निर्माण और संबंधित गतिविधियों पर खर्च में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका कारण परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति में बढ़ोतरी है, जिसका असर 2027-28 में परियोजनाओं को सौंपे जाने के कार्य में दिखाई देगा।’’ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने नौ लाख वर्ग फुट क्षेत्र की परियोजनाएं पूरी कर ग्राहकों को सौंपीं। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1.21 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र ग्राहकों को सौंप दी थी। अब कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 में 1.35 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र ग्राहकों को सौंपने का लक्ष्य रखा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com