Friday , June 19 2026

यूपी में मानसून की एंट्री से पहले भयंकर गर्मी, 27 जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून के इंतजार के बीच भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से यूपी के कई हिस्सों में की चेतावनी जारी हो रही है। शुक्रवार को भी गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है बल्कि इसके तेवर और बेहाल करेंगे। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, कानपुर और हरदोई समेत करीब 27 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में यूपी में गर्मी की बात करें तो बांदा एक बार प्रदेश का सबसे गर्म जनपद रहा है। यहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस साल बांदा सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव बना है। हालांकि शुक्रवार को फर्रुखाबाद में गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जनपद में एक घंटे की झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। कानपुर तक तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे। वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप है। धीमी हवा के कारण उमस भरी गर्मी बेहाल किए है।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले पांच दिनों तक फिलहाल गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू से बचाव का आह्वान किया है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मेरठ आदि जनपदों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com