Monday , April 20 2026

25 हजार करोड़ के MOU से डेयरी क्षेत्र को मिला नया बल, 10 हजार से अधिक पशुपालकों ने लिया भाग, ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026’ में सीएम योगी ने भेजा स्पेशल नोट

उप्र. दुग्धशाला विकास विभाग के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026’ का समापन हुआ। समारोह में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने दुग्ध विकास को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय इस महोत्सव में प्रदेशभर से लगभग 10 हजार पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और निवेशकों ने हिस्सा लिया, जबकि लाखों लोग वेबकास्टिंग के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में स्वदेशी नस्ल के गोपालन और आधुनिक डेयरी तकनीक पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन’ के तहत अब तक 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को करीब 84 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। महोत्सव के दौरान डेयरी क्षेत्र में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक के 796 एमओयू निष्पादित होने की जानकारी दी गई, जिससे लगभग 60 हजार रोजगार सृजित होंगे। साथ ही 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक के 59 नए एमओयू भी साइन किए गए, जिनसे 13 हजार अतिरिक्त रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में 4 हजार से अधिक नई दुग्ध सहकारी समितियों के गठन से करीब 1.5 लाख दुग्ध उत्पादक लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में विभाग के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा सफल दुग्ध उत्पादकों ने अपने अनुभव साझा किए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com