Tuesday , February 17 2026

पहाड़ से लेकर मैदान तक चढ़ा पारा, सामान्य से अधिक रहा तापमान

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। जारी आंकड़ों के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com