रामनगर के पीरुमदारा स्टेशन पर रामनगर दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के दो मिनट ठहराव के आदेश जारी हो चुके हैं। बता दे कि पीरुमदारा क्षेत्र में दिल्ली, मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पीरुमदारा के निवासियों ने सांसद व विधायक को एक महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया था कि उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं व्यापारियों को रामनगर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस ट्रेन के पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि रेल मंत्रालय ने पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव का आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय निश्चित रूप से रामनगर एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा। विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री एवं संसद का आभार व्यक्त किया है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal