Wednesday , February 4 2026

नैनीताल में हल्की वर्षा के साथ बदलने लगा मौसम

नैनीताल में मौसम हल्की वर्षा के साथ बदलने लगा है और कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। सरोवर नगरी में सुबह के समय हल्की धूप निकली हुई थी और दोपहर में घने बादलों ने आसमान में डेरा डाला था और चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम पांच बजे कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इसके बाद बादल छंट गए आसमान साफ हो गया। नगर में आज मौसम पूरे दिन ठंड में बीता। लोग दस्ताने, टोपी और मफलर पहनने को मजबूर हुए तो हीटर भी दिन में ही शुरू हो गए। शाम की ठंड अधिक सताने वाली रही। इधर मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक, यह दूसरा पश्चिमी विक्षोभ है, जिसका असर नैनीताल में अधिक रहने की संभावना है, जबकि चंपावत और देहरादून भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में रहेंगे। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com