मेष- आज विदेश से नौकरी के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।
वृष- आज आपकी वाणी में मिठास रहेगी। अध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए प्रकल्पों को लेकर आप अत्यंत सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता हो सकती है।
मिथुन – आज भाग्य का साथ न मिलने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। शरीर में थकावट महसूस होगी। अकारण लोगों से विवाद होने की आशंका है। धैर्यवान होकर सभी कार्य करें।
कर्क- आज व्यवसाय में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। धन कमाने के नए स्रोत बना सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लेंगे। वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखमय रहेगा।
सिंह- आज पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उच्च अधिकारी आपको चुनौतियों वाला काम सौंप सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह मन व्यथित हो सकता है, लेकिन शाम तक आप अत्यंत शांत मूड में आ जाएंगे।
कन्या- आज दिन काफी अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। शेयर मार्केट से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए दिन अच्छा है। दर्शन और साहित्य के प्रति आप अत्यंत आकर्षित रहेंगे।
तुला- आज विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में उलझने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिंतित रहेंगे। नई तकनीक को सीखने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं।
वृश्चिक- आज नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अत्यंत शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए।
धनु- आज आप लोगों की सहायता करने के लिए उधार दे सकते हैं। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें मनानी चाहिए।
मकर- आज आपको नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से बहुत प्रभावित होगा। किसी मांगलिक समारोह की योजना बना सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा।
कुंभ- आज व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के लिए आप काम करेंगे। कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। अनुशासनहीनतापूर्ण व्यवहार से आपको बचना चाहिए।
मीन- आज आप अत्यंत लोकप्रिय रहेंगे। परिवार में तालमेल शानदार रहने वाला है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ललित कलाओं का आनंद ले सकते हैं।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal