Sunday , September 29 2024

सुबह उठते ही आप भी खाते हैं गैस की गोली? खाली पेट खाकर देखिए ये चीज

आजकल के गलत खानपान में बदहजमी एक आम बात बन गई है, जिससे कई लोग परेशान हैं। हालत ये है, कि लोग सुबह-सवेरे उठते ही काने के लिए गैस की गोली ढूंढते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसे अपनाकर आप भी अपने पेट में होने वाली गड़बड़ से बच सकते हैं। बस इसका यूज आपको सुबह खाली पेट करना है, जो पेट से जुड़ी तमाम शिकायतों को दूर कर सकता है। आइए जानें इसके बारे में।

नानी-दादी यूं ही नहीं अजवाइन के फायदे गिनाती थीं। बता दें, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में ये काफी मदद करती है। अगर आप भी रोजाना सुबह गैस की गोली खाने को मजबूर हैं, तो कुछ दिन सुबह उठते ही एक चम्मच अजवाइन खाकर देख सकते हैं। इससे आपकी बदहजमी भी दूर होगी और इसके पानी में काला-नमक मिलाकर पीने से भी आपको अपच से राहत मिलेगी।

अजवाइन से बनाएं चूर्ण

आप बदहजमी को दूर करने के लिए और गैस की गोली से छुटकारा पाने के लिए घर पर अजवाइन से बना चूर्ण तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच काला नमक, 2 चम्मच जीरा और एक चुटकी हींग को लेना है। अब अजवाइन और जीरा लेकर सूखे तवे पर रोस्ट कर लेना है। इसके बाद सभी चीजों को मिलाकर पीस लेना है। इस तैयार चूर्ण को आप किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर कर सकते हैं। इससे आपका भोजन भी ठीक से पचेगा और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com