Sunday , June 8 2025

दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी में…

रेलवे बोर्ड जल्द ही दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। मई माह में इस ट्रेन का ट्रायल किया जा सकता है। ट्रायल दिल्ली से आगरा के बीच के रेल खंड पर किया जाएगा। इस वंदेभारत का संचालन दिल्ली से ग्वालियर, झांसी होते हुए खजुराहो तक किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से ताजनगरी का खजुराहो से सीधे नाता हो जाएगा। यात्रियों को भी लक्जरी ट्रेन मिल सकेगी। क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

आगरा को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि ट्रेन का ट्रायल दिल्ली-आगरा रेल खंड पर मई के पहले या चौथे सप्ताह में होगा। ट्रेन को 150 से 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। दिल्ली खंड पर अब तक वंदे भारत के दो ट्रायल हो चुके हैं। पहला ट्रायल सितंबर 2022 में हुआ था।

क्या होगा रूट
यह ट्रेन दिल्ली से चलकर ग्वालियर होते हुए झांसी जाएगी और फिर खजुराहो तक जाएगी। इस ट्रेन के चल जाने के बाद ताजनगरी आगरा का संबंध सीधे खजुराहो से हो जाएगा जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बता दें कि देश में अब तक कई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन हो चुका है। ऐसे में देश की तरक्की को एक नई दिशा देने के लिए सरकार ने नए-नए रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चला रही है। इससे लोग ज्यादा दूरी कम समय में तय कर सकेंगे क्योंकि इसकी रफ्तार ज्यादा है। वंदे भारत एक्सप्रेस 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है।

इससे पहले दिल्ली-भोपाल के लिए एक वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। यह वंदे भारत ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से चलकर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी। और यहीं से दोबारा रानी कमलापति स्टेशन भोपाल के लिए रवाना होगी। बता दें कि दिल्ली और जयपुर के लिए भी पिछले दिनों एक मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया गया था। यह ट्रेन जयपुर से चलकर दिल्ली पहुंची थी। हालांकि, इसका रूट दिल्ली से चलकर जयपुर होते हुए अलवर के रास्ते अजमेर तक है। 

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाई गई थी। इसके बाद देश को कई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। बता दें कि देश की रेलवे व्यवस्था को एक नई पहचान देने वाली इस ट्रेन को और भी रूटों पर चलाने की योजना है जिसे चरणवार पूरी किया जा रहा है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com