उत्तर प्रदेश परिवहन निगम नए साल पर यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं देने की पूरी तैयारी कर ली है। यूपी के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, राठ और महोबा से लखनऊ के लिए एक-एक सुपरफास्ट बसें संचालित की जाएंगी।

नया साल हर किसी के लिए खास होता है। हक कोई नए साल पर कुछ नए काम की शुरुआत करते हैं। इसी कड़ी में यूपी परिवहन निगम भी अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के दिशा में जुट गया है। परिवहन निगम चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पांच डिपो से लखनऊ के लिए बसें चलाएंगी। इन बसों के स्टापेज भी कम होंगे। जिससे यात्री कम समय में आराम से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाए। वर्तमान में राजधानी के लिए करीब 40 बसें संचालित की जाती है।
300 प्राइवेट बसों को जोड़ने की तैयारी
यूपी परिवहन निगम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट बसों से भी करार करने की तैयारी में है। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र में 250 प्राइवेट बसों को अनुबंधित करेगा। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा ने बताया कि अनुबंधित करने की कार्रवाई चल रही है। नए साल में इनका संचालन शुरू हो जाएगा।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal