Tuesday , November 17 2026

European Union ने भारत से आने वाले स्टील पर लगाया 9.5 प्रतिशत Anti-Dumping शुल्क

यूरोपीय आयोग ने सोमवार को भारत, जापान, ताइवान, तुर्किये और वियतनाम से आयात किये जाने वाले कुछ स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया। एक जांच के बाद यह शुल्क लगाया गया है, जिसमें पाया गया कि इन देशों से आने वाले कुछ ‘कोल्ड-रोल्ड फ्लैट’ स्टील उत्पाद घरेलू बाजार से भी कम कीमतों पर यूरोपीय संघ के बाजार में भेजे रहे थे। ईयू द्वारा भारत पर 9.5 प्रतिशत, जापान पर 27.9 प्रतिशत, ताइवान पर 20.7 से 27 प्रतिशत, तुर्किये पर 3 से 7.8 प्रतिशत और वियतनाम पर 16 प्रतिशत का एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया गया है। आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘आज यूरोपीय आयोग ने भारत, जापान, ताइवान, तुर्किये और वियतनाम से यूरोपीय संघ में आयात किए जाने वाले कुछ कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया।’’ ‘कोल्ड-रोल्ड फ्लैट’ स्टील का इस्तेमाल आमतौर पर विनिर्माण के अधिकांश क्षेत्रों में किया जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com