Saturday , October 31 2026

त्योहारों में बिजली बकाएदारों की बल्ले बल्ले: दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, बकाये पर भी नहीं कटेंगे कनेक्शन

दीपावली और छठ पूजा के दौरान उत्तर प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहारों पर अनावश्यक शटडाउन और कटौती किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने साफ किया कि त्योहारों के दौरान बकाया वसूली के नाम पर किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। बड़े बिजली चोरों पर कार्रवाई होगी, लेकिन छोटे उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए। इसके साथ ही, ट्रिपिंग रोकने के लिए जरूरत के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने ‘झटपट पोर्टल’ पर लंबित बिजली कनेक्शन के आवेदनों को तुरंत निपटाने और खारिज आवेदनों की समीक्षा करने को कहा है। वहीं, नवसृजित नगर पंचायतों में भी 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली देने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को राहत देते हुए नवंबर के बिजली बिल में 9.70 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसका फायदा लगातार पांचवें महीने घरेलू और व्यावसायिक श्रेणियों को मिलेगा। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, यूपीपीसीएल एमडी नीतीश कुमार और एमडी मयूर माहेश्वरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com