Tuesday , October 27 2026

यूपी भाजपा की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित, स्थायी आमंत्रितों में PM मोदी, सीएम योगी समेत 30 नाम

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा के साथ विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूचियां भी जारी की हैं। तीनों सूचियों में प्रदेश कार्यसमिति के 548 सदस्य, 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। सूचियों को पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के अनुसार तैयार किया गया है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा व तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी सहित वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह के नाम भी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विशेष आमंत्रितों में मंत्री, सांसद और विधायक
विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया तथा प्रदेश सरकार के मंत्री और राज्य मंत्री शामिल हैं। सूची में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के नाम भी क्षेत्रवार दर्ज हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com