Thursday , October 22 2026

Nani की फिल्म The Paradise की रिलीज डेट तय, 22 अक्तूबर को इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी (Nani) की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ पिछले महीने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैसे फैंस को इस मूवी से बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसे मिला-जुला प्रतिक्रिया मिली है। एक महीने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी के अलावा कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य कई कलाकार भी नजर आए।
किस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज
नानी की यह फिल्म आप सिनेमा घरों में नहीं देख पाए, तो आपको इसे अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस पर देखने का मौका मिलेगा। नेटफ्लिक्स ने रविवार, 18 अक्तूबर 2026 को ‘द पैराडाइज’ की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की थी। आपको बताते चलें कि, इस फिल्म को आप 22 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वहीं, इस फिल्म को आप तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने OTT रिलीज डेट का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जदल जमाने में आपका स्वागत है। नेटफ्लिक्स पर ‘द पैराडाइज’ देखें, जो कि 22 अक्तूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
क्या है ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
निर्देशक श्रीकांत ओडेला द्वारा यह फिल्म एक ‘द पैराडाइज’ एक हिंसक और पीरियड एक्शन-ड्रामा है, जो कि 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। इस फिल्म में नानी ‘जादल’ (Jadal) नामक मुख्य भूमिका में है, जो दो लंबी चोटियां रखता है, जो कि जेल में 14 साल रहने के बाद बस्ती में लौटा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com