Thursday , October 22 2026

Marco Rubio ने Mumbai में 26/11 स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा प्रमुख से ली हमले की जानकारी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को मंगलवार को ताजमहल पैलेस होटल के सुरक्षा प्रमुख सुनील कुडियाडी ने होटल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी। रूबियो ने 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए छह अमेरिकियों सहित 166 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस होटल में बने 26/11 स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूबियो को बताया कि जिस समय यह आतंकी हमला हुआ था, उस समय कुडियाडी होटल में ही मौजूद थे। दक्षिण मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल 26/11 के हमलों में निशाना बनाए गए प्रमुख प्रतिष्ठानों में से एक था। इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लियोपोल्ड कैफे, ओबेरॉय ट्राइडेंट, कामा अस्पताल और नरीमन हाउस को भी निशाना बनाया गया था। रूबियो ने कहा, “हम हमले में जान गंवाने वालों को याद करते हैं, जवाबी कार्रवाई करने वालों के साहस को सलाम करते हैं और अमेरिका-भारत की मजबूत साझेदारी तथा आतंकवाद से मुकाबले के साझा संकल्प को दोहराते हैं।” रूबियो अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के पहले चरण में मंगलवार अपराह्न मुंबई पहुंचे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com