भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में संक्रमण (इन्फेक्शन) की शिकायत के बाद उन्हें शाम लगभग 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों और डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उन्हें पल्मोनरी (फेफड़ों से संबंधित) विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की देखरेख में रखा गया है। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है और उन पर इलाज का असर दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि इस साल मई में भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 96 वर्षीय आडवाणी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ दिनों के सफल इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस बार उन्हें अस्पताल में तब भर्ती कराया गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी का आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के 25 साल पूरे हुए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को वे पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब से वे लगातार सरकार के प्रमुख पदों पर रहे हैं। ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी की दशकों की जनसेवा और देश की प्रगति में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा, “आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उनकी दशकों की जनसेवा और हमारे राष्ट्रीय जीवन में उनके योगदान की गहरी छाप है। भारत की प्रगति को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।” एल.के. आडवाणी ने 1999 से 2004 तक गृह मंत्री के रूप में कार्य किया तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में एल.के. आडवाणी ने 1999 से 2004 तक गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, वे 2002 से 2004 तक उप-प्रधानमंत्री भी रहे।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal