Monday , October 26 2026

PM मोदी ने स्विस राष्ट्रपति संग की बैठक : भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार; डिफेंस से न्यूक्लियर एनर्जी तक सहयोग बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच सोमवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और स्विट्जरलैंड के बीच मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दोनों देशों की साझेदारी के मजबूत स्तंभ हैं।
रक्षा और परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और आगे बढ़ाने की नई संभावनाओं की पहचान की है। दोनों देशों के बीच मिलिट्री एक्सचेंज और डिफेंस प्रोडक्शन में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर भी सहमति बनी।
पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन की भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष परमेलिन के समर्थन से भारत और यूरोपीयन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) देशों के बीच ऐतिहासिक ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट लागू हुआ। प्रधानमंत्री के मुताबिक, यह यूरोप के किसी इकोनॉमिक ब्लॉक के साथ भारत का पहला एफटीए है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com