कार्यक्रम में वाराणसी जनपद के सभी आठ ब्लॉकों से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं।
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर फोकस
राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उद्देश्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देना और लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पोषण से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लोगों तक उनकी जानकारी पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें पोषण संबंधी कार्यशालाएं, सेमिनार और जागरूकता अभियान शामिल हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर भी जोर रहेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें पोषण संबंधी जानकारी को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने और बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं की पोषण संबंधी जरूरतों को समझने के लिए तैयार किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाना है, ताकि लोग सही आहार और पोषण के महत्व को समझ सकें।
सभी विभाग मिलकर करें काम: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पोषण माह का आयोजन समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी होगा। सरकार की ओर से संचालित पोषण कार्यक्रमों का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों तक उचित पोषण पहुंचाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण माह के माध्यम से समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सही आहार के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने आसपास के लोगों को भी पोषण के प्रति जागरूक करने की अपील की। वाराणसी से शुरू हुआ यह अभियान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और परिवारों तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करने पर भी केंद्रित रहेगा।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal