बायर्न म्यूनिख और मैनचेस्टर सिटी ने अपनी राष्ट्रीय फुटबाल लीग में बड़ी जीत हासिल करके अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। जर्मनी की बुंडेसलीगा में मौजूदा चैंपियन बायर्न म्यूनिख ने लीग में हमेशा की तरह दबदबा बनाए रखते हुए घरेलू मैदान पर स्टटगार्ट के खिलाफ 5-1 से जीत हासिल की। बायर्न म्यूनिख बुंडेसलीगा में पिछले 15 वर्षों से सत्र का अपना पहला मैच नहीं हारा है। इंग्लैंड में प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी ने क्रिस्टल पैलेस को 4-1 से हराया। इस मैच में एर्लिंग हालैंड और रायन चेर्की ने दो-दो गोल किए। फ्रांस की लीग1 के मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को लिली के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के लिए स्टॉपेज टाइम में दो गोल की जरूरत पड़ी। फ्रांसीसी और यूरोपीय चैंपियन पीएसजी ने इससे पहले पिछले सप्ताह रेनेस के खिलाफ भी पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-2 से ड्रॉ खेला था। इटली की लीग सीरी ए में एसी मिलान ने वेनेज़िया को 2-0 से पराजित किया। उधर स्पेन में ला लीगा में अलावेस और रेसिंग सैंटेंडर ने क्रमशः विलारियल और एल्ची पर एक-एक गोल से जीत हासिल की।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal