Tuesday , August 25 2026

Junior National Hockey: हरियाणा बना चैंपियन, फाइनल में झारखंड को 2-1 से दी मात

हरियाणा ने रविवार को यहां 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मध्य प्रदेश ने तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीम जोरदार संघर्ष करती रहीं, लेकिन झारखंड ने 19वें मिनट में मुंदरी सरोज के गोल की मदद से बढ़त बना ली। हरियाणा ने शानदार वापसी करते हुए 23वें मिनट में भाव्या के गोल से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद 42वें मिनट में खुशी ने गोल कर हरियाणा को बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम चरण में झारखंड ने बराबरी का गोल करने के लिए लगातार आक्रमण किए, लेकिन हरियाणा की रक्षापंक्ति ने मजबूती से मुकाबला करते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी और चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में मध्य प्रदेश की ओर से काजल ने 35वें मिनट में पहला गोल किया और इसके ठीक दो मिनट बाद दूसरा गोल कर अपनी टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। फिर 42वें मिनट में तन्वी ने एक और गोल कर मध्य प्रदेश की बढ़त को मजबूत कर दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से 54वें मिनट में यादव शीतल ने एक गोल किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com