Monday , July 13 2026

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 182 PCS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के SDM बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार राज्य के कई जिलों में उप जिलाधिकारी (SDM) स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, राजस्व परिषद और अन्य विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में उन्नाव, बहराइच, जालौन, गाजीपुर, मैनपुरी, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर, बाराबंकी, देवरिया, मथुरा, रामपुर, बुलंदशहर, शामली, फिरोजाबाद, बरेली, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, वाराणसी, झांसी, बांदा, चंदौली, जौनपुर, संतकबीरनगर, हरदोई, हाथरस, सीतापुर, आजमगढ़, बदायूं, प्रयागराज, बागपत, औरैया, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, ललितपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, कुशीनगर, गोरखपुर, अमरोहा, गोंडा, इटावा, आगरा, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, सुल्तानपुर, एटा, अलीगढ़, फतेहपुर, शाहजहांपुर, हापुड़, महाराजगंज, मऊ, अमेठी और अन्य जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
सरकार ने कई अधिकारियों को विभिन्न विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पदों पर भी नियुक्त किया है। इनमें उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर विकास प्राधिकरण, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, स्थानीय निकाय निदेशालय तथा अन्य संस्थानों में भी नई पोस्टिंग शामिल है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर शासन को अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। विस्तृत तबादला सूची में सभी 182 अधिकारियों के नाम और उनकी नई तैनाती का उल्लेख किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com