Thursday , July 9 2026

राष्ट्रीय स्तर पर चमका रायबरेली का दौतरा स्कूल, सीएम योगी ने प्रधानाध्यापक आशीष प्रताप सिंह को किया सम्मानित

विकास क्षेत्र महराजगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय दौतरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष प्रताप सिंह को बुधवार को सम्मानित किया गया। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 प्रतियोगिता में देशभर में 51वीं रैंक प्राप्त करने वाले आशीष प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 12 विद्यालय को सम्मानित किया गया है। बता दें, प्राथमिक विद्यालय दौतरा ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष प्रताप सिंह व अन्य शिक्षकों के प्रयास से प्रदेश भर से चयनित 20 विद्यालयों में स्थान बनाया है। राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता जीतकर जनपद रायबरेली का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विद्यालय द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर, जल संरक्षण एवं नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के चलते यह सफलता मिली है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 14.75 लाख सरकारी एवं निजी विद्यालयों का स्वच्छता, हरित वातावरण, जल संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद पूरे देश से मात्र 191 विद्यालयों को राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया, जिनमें जिले के प्राथमिक विद्यालय दौतरा ने भी अपनी जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया। भारत सरकार द्वारा आगामी जुलाई माह में नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सभी राष्ट्रीय विजेता विद्यालयों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय को एक लाख रुपये की अतिरिक्त अनुदान राशि भी दी जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com