Thursday , July 9 2026

पर्यावरण संरक्षण की मिसाल : एलडीए की अनंत नगर योजना में 8000 पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांट

लखनऊ विकास प्राधिकरण मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना के विकास में आए लगभग 8 हजार पेड़ काटने की बजाय प्रत्यारोपित करेगा। बुधवार को उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने निरीक्षण करके इस बाबत निर्देश दिये हैं। जल्द विशेषज्ञ संस्था पेड़ों का सर्वे करेगी। इतनी बड़ी संख्या में वृक्ष प्रत्यारोपण का यह प्रदेश का सबसे बड़ा अभियान होगा। मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि अनंत नगर योजना में प्रस्तावित 45, 24 एवं 12 मीटर चौड़ी सड़कों के एलाइनमेंट में लगभग 8 हजार पेड़ आ रहे हैं। प्रथम चरण में 2,098 पेड़ों को हटाया जाना अनिवार्य है।
उपाध्यक्ष के निर्देश पर इन पेड़ों को काटने के बजाय योजना में विकसित किये जाने वाले पार्क और ग्रीन बेल्ट में प्रत्यारोपित करेंगे। इसके लिए दक्ष संस्था का चयन करते हुए बरसात के मौसम में ही कार्य पूर्ण किया जाएगा। पेड़ों की शिफ्टिंग से पहले कास्तकारों को प्रतिकर का भुगतान कर दिया जाए। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी (अर्जन) विराग करवरिया, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।
नादरगंज से अनंत नगर तक चौड़ी होगी सड़क
कानपुर रोड से नादरगंज होते हुए अनंत नगर योजना को जोड़ने वाली लगभग पांच किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण, आरसीसी ड्रेन एवं ट्रेंच का कार्य प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने निरीक्षण करके अक्टूबर, 2026 तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कहा कि बरसात से पहले नालों को कवर कर दिया जाए, इससे कि किसी भी तरह के हादसे की संभावना न रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com