Wednesday , July 8 2026

72 साल बाद स्विट्जरलैंड का कमाल! पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में एंट्री

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 का आखिरी मुकाबला बीसी प्लेस वैंकूवर स्टेडियम में स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। यहां स्विट्जरलैंड ने 4-3 से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने विश्व कप इतिहास में 72 साल बाद अंतिम-8 में जगह बनाई है। इससे पहले टीम ने 1954 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। अब क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा, जिसने अपने राउंड ऑफ-16 मुकाबले में इजिप्ट के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की थी।
रूबेन वर्गास बने जीत के हीरो
स्विट्जरलैंड की टीम अपने अहम खिलाड़ी जोहान मन्जाम्बी के बिना मैदान पर उतरी, जो अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल होने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए थे।
मैच में स्विट्जरलैंड ने बेहद अनुशासित और रक्षात्मक खेल दिखाया। टीम ने कोलंबिया को पूरे मुकाबले में गोल करने का कोई स्पष्ट मौका नहीं दिया और मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचाया।
शूटआउट के शुरुआती तीन प्रयासों में दोनों टीमों ने गोल किए, लेकिन चौथे प्रयास में कोलंबिया चूक गया। इसके बाद स्विट्जरलैंड के रूबेन वर्गास ने दबाव के बीच निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलते हुए टीम को 4-3 की यादगार जीत दिला दी।
क्वार्टर फाइनल की आठों टीमें हुईं तय
राउंड ऑफ-16 चरण समाप्त होने के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी आठ टीमों की तस्वीर साफ हो गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com