Monday , June 29 2026

पीएम मोदी की अपील: गणेश उत्सव में मिट्टी से बनी गणपति मूर्तियों को अपनाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे आगामी गणेश उत्सव में ऐसी गणपति बप्पा की मूर्तियों को प्राथमिकता दें जो भारत की मिट्टी से बनी हों और जिन्हें स्थानीय कुम्हारों एवं कलाकारों ने तैयार किया हो। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने पत्र लिखकर इस विषय पर चर्चा करने का सुझाव दिया था कि गणेश उत्सव पर अभी से जागरूकता बढ़ाई जाए, क्योंकि मूर्तियों का निर्माण कार्य पहले से ही शुरू हो जाता है।
स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि गणपति बप्पा की मूर्तियां खरीदते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि वे प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की बजाय मिट्टी से बनी हों। उन्होंने कहा कि स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाई गई मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता देना देश के पारंपरिक शिल्प और कलाकारों के लिए बड़ा समर्थन होगा।
पर्यावरण संरक्षण पर जोर
पीएम मोदी ने बताया कि मिट्टी की मूर्तियां पूजा के बाद आसानी से पानी में घुल जाती हैं, जिससे नदियों और तालाबों को नुकसान नहीं होता और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। इसके विपरीत, प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां पर्यावरण के लिए हानिकारक होती हैं।
‘वोकल फॉर लोकल’ को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय कारीगरों से मूर्तियां खरीदना ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती देता है और देश की अर्थव्यवस्था व पारंपरिक कला को भी समर्थन मिलता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस गणेश उत्सव और अन्य त्योहारों में भी पर्यावरण और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com