Monday , June 29 2026

‘PM मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान मिलने पर CM योगी ने दी बधाई, बोले- दुनिया में बढ़ रहा भारत का मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स गणराज्य के प्रतिष्ठित ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे भारत के वैश्विक नेतृत्व और सतत विकास के प्रति देश की प्रतिबद्धता की अंतरराष्ट्रीय पहचान बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि सेशेल्स द्वारा प्रदान किया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत विकास, जलवायु स्थिरता, ब्लू इकोनॉमी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का वैश्विक सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है और दुनिया को सतत एवं समृद्ध भविष्य की दिशा में प्रेरित कर रहा है। रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण संरक्षण और छोटे द्वीपीय विकासशील देशों (SIDS) की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान प्रदान किया।
यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स सरकार का आभार व्यक्त किया और इसे जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे सभी देशों को समर्पित किया।
‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान की 5 बड़ी बातें
सेशेल्स गणराज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित किया।
यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, ब्लू इकोनॉमी और जलवायु स्थिरता के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया।
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया।
यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को मिला 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह सम्मान जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे देशों को समर्पित किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com