Friday , June 26 2026

वेनेजुएला में भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई, हजारों लोगों करने की आशंका, आपातकाल घोषित

वेनेजुएला में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक के बाद एक आए दो भूकंप ने पूरे देश की बुनियाद हिला डाली। हर तरफ दर्द और खौफ का आलम है। राजधानी काराकस में कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गईं। हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। चारों तरफ खौफनाक मंजर है। राहत-बचाव टीमें मदद में जुटी हैं। राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। वेनेजुएला के इतिहास में 120 सालों में ये सबसे बड़ी तबाही मानी जा रही है। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक वेनेजुएला में दो ताकतवार भूकंप आए। पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। इसका केंद्र बिंदु मोरोन शहर के पश्चिम में और राजधानी काराकस से करीब 168 किलोमटर दूर था। ये भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई तक था। पहले झटके से मची तबाही के बीच दूसरा बड़ा झटका लगा। दूसरी भूकंप पहले से कहीं शक्तिशाली था। इसकी तीव्रता 7.5 रिकॉर्ड की गई है। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। मतलब जमीन के 10 किलोमीटर के अंदर तक ये तबाही मचाए था। दूसरे भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम इलाका था।
भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। काराकस में बड़ी तबाही है। रिहाइशी इमारतें मलबे में ढल गईं। सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला जा चुका। हादसे में जो लोग बच गए, वो अपनों की तलाश में मलबा हटाने में जुटे हैं।
भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट
भूकंप की तबाही में फंसे वेनेजुएला के सामने सुनामी का संकट भी खड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेनजुएला में सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए चेतावनी जारी की है।
गृहमंत्री ने क्या बताया
वेनेजुएअला के गृहमंत्री डियोसदादो काबोलो के मुताबिक, कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। काराकस का अल्तामीरा इलाका, जहां बहुत डरावनी स्थितियां बनी हैं। कई घर-इमारतें ढह गई हैं। राहत-बचाव अभियान तेजी से काम कर रहा है। गृहमंत्री को भूकंप के बाद के झटकों की भी आशंका है। इसलिए उन्होंने देशवासियों से खुले स्थानों पर रहने की अपील की है।
सड़कें खाली रखने की अपील
भूकंप से हिले वेनेजुएअला में आम लोगों से अपील की जा रही है कि वे सड़कें खाली रखें। एंबुलेंस और आपातकाल सेवाओं से जुड़े वाहनों का रास्ता साफ मिले। ताकि भूकंप में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। बहरहाल, हर तरफ तबाही और खौफ का मंजर है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com