Thursday , June 18 2026

G-7 शिखर सम्मेलन के बाद पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के अगले चरण में फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने एवियन शहर में आयोजित जी-7 (G-7) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। पेरिस पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस शानदार स्वागत से अभिभूत होकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने लिखा कि “पेरिस पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया, उसने मेरा दिल जीत लिया। भारत और फ्रांस के आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने में हमारे प्रवासियों का योगदान सराहनीय है। वैश्विक प्रगति और कल्याण के लिए भारत-फ्रांस की यह रणनीतिक साझेदारी बेहद अहम है।”
आज का व्यस्त कार्यक्रम
पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी के आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय हैं। इसमें आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी प्रमुख फ्रांसीसी उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री इस विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। देर शाम, भारत वापस लौटने से ठीक पहले पीएम मोदी वहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को फ्रांस और स्लोवाकिया के छह दिवसीय दौरे पर रवाना हुए थे, जिसका समापन आज पेरिस में विभिन्न द्विपक्षीय कार्यक्रमों के साथ होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com