Thursday , June 18 2026

G7 समिट में मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात, व्यापार समझौते से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। करीब 16 महीने बाद आमने-सामने आए दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों को नई गति देने और वैश्विक चुनौतियों पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया की स्थिति, रक्षा सहयोग, वीजा नीति और वैश्विक आर्थिक मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
व्यापार समझौते पर आगे बढ़ी बातचीत
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर चल रही वार्ताओं की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, टैरिफ, बाजार पहुंच, सप्लाई चेन और अंतरिम व्यापार व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अमेरिका ने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रगति हो रही है। यह समझौता दोनों देशों के कारोबारी संबंधों को और मजबूत बना सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com