Saturday , June 13 2026

IMA पासिंग आउट परेड में दिखा महिलाओं का दम, राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में 515 कैडेट्स ने लिया ‘अंतिम पग’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण किया और कैडेट की सलामी ली।
515 युवा सैन्य अधिकारी देश को समर्पित
आईएमए के चेटवुड हॉल के सामने ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित 158वें सामान्य कोर्स एवं 141वें तकनीकी स्नातक कोर्स की परेड में 515 कैडेट पास आउट हुए। इनमें 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 अधिकारी कैडेट शामिल हैं।
93 वर्षों में पहली बार महिलाओं ने लहराया परचम
परेड की खास बात यह रही कि आईएमए के 93 साल के इतिहास में पहली बार नौ महिला कैडेट पुरुष कैडेटों के साथ पास आउट हुईं और सेना में अधिकारी बनीं। श्रीमती मुर्मू ने अपने संबोधन में युवा अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने महिला अधिकारियों को दी विशेष बधाई
उन्होंने महिला अधिकारियों को विशेष बधाई दी और इसे नारी शक्ति का सम्मान बताया। इस अवसर पर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची थीं। एक साल के भीतर उनका यह तीसरा देहरादून दौरा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com