Thursday , June 11 2026

मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार ने UP को बनाया देश का ग्रोथ इंजन, इंफ्रास्ट्रक्चर बना विकास का आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डबल इंजन सरकार की साझेदारी ने उत्तर प्रदेश को देश की विकास यात्रा का प्रमुख केंद्र बना दिया है। बीते वर्षों में प्रदेश ने बुनियादी ढांचे, निवेश, उद्योग, पर्यटन और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में विकास की नई तस्वीर गंगा एक्सप्रेसवे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नमो भारत रैपिड रेल, एम्स, गोरखपुर फर्टिलाइजर संयंत्र, सेमीकंडक्टर परियोजनाओं, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना और केन-बेतवा लिंक परियोजना जैसी योजनाओं से दिखाई देती है। इन परियोजनाओं ने प्रदेश को निवेश और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का मॉडल भी प्रस्तुत किया है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, प्रयागराज महाकुंभ और दीपोत्सव जैसे आयोजनों ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर प्रदेश को देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे की सौगात दी।
इससे पहले कुशीनगर और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का भी लोकार्पण किया गया। वहीं 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की परियोजना ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को विकास की नई धुरी से जोड़ दिया। वाराणसी को प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र के रूप में विशेष पहचान मिली है। बीते 12 वर्षों में यहां लगभग 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और करीब 25 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। काशी विश्वनाथ धाम, ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर, रिंग रोड, रोपवे, सिगरा स्टेडियम, फ्लाईओवर और घाटों के पुनर्विकास ने शहर की तस्वीर बदल दी है। गोरखपुर में वर्षों से बंद पड़े उर्वरक कारखाने का पुनरुद्धार और एम्स की स्थापना पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़े, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिली है। मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का शुभारंभ भी प्रदेश के शहरी परिवहन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
आस्था से पर्यटन को मिली नई उड़ान
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, प्रयागराज महाकुंभ और दीपोत्सव जैसे आयोजनों ने देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। इससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को बड़ा लाभ मिला।
इंफ्रास्ट्रक्चर बना विकास का आधार
जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, एम्स, फर्टिलाइजर संयंत्र, सेमीकंडक्टर निवेश और सिंचाई परियोजनाओं ने उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com