Friday , June 5 2026

CM योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर बधाईयों का तांता: PM मोदी, राजनाथ, मायावती समेत दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामना और बधाई दी। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने हमेशा जनजीवन की गुणवत्ता में सुधार और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ”उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें।” सिंह ने पोस्ट में कहा, ”उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है।” रक्षा मंत्री ने कहा, ”ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।” चौधरी ने कहा, ”प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।” बसपा प्रमुख और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ पर कहा, ”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।” प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बधाई संदेश में ‘एक्स’ पर कहा, ”उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!” मौर्य ने कहा, ”मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।” उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ”उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना है।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को हुआ था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।” राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुभेच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि योगी के नेतृत्व में यूपी विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्रीय मंत्रियों में नितिन गडकरी ने ईश्वर से योगी के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा कि प्रभु श्रीराम उन्हें स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन दें और “विकसित उत्तर प्रदेश” के उनके संकल्प सिद्ध हों। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने योगी को “ओजस्वी वक्ता और कर्मशील व्यक्तित्व” बताते हुए उनके नेतृत्व में यूपी की निवेश, आधारभूत संरचना और जनकल्याण में नई उपलब्धियों का जिक्र किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि योगी के नेतृत्व में यूपी विकास, सुरक्षा और निवेश के नए आयाम स्थापित कर रहा है और करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए उनका समर्पण प्रशंसनीय है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com