Thursday , June 4 2026

दिल्ली अग्निकांड पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- मालवीय नगर की घटना हृदय विदारक, दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना से उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। साथ ही उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com