Sunday , May 17 2026

19 पानी बर्बादी और गंदगी फैलाने पर होटल का 16 हजार का चालान

मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल की पानी की टंकियों से लगातार पानी ओवरफ्लो होने और आसपास गंदगी फैलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत सही पाए जाने पर होटल पर कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि पेयजल कनेक्शन भी काट दिया गया। स्थानीय परिवारों ने ललित मोहन रयाल से शिकायत करते हुए बताया था कि मल्लीताल स्थित ब्रॉडवे होटल की टंकियों से लगातार पानी बहने के कारण आसपास के मकानों में सीलन बढ़ रही है। साथ ही ब्रॉडवे होटल और नीलम राज होटल के रास्ते में गंदगी फैलाने की भी शिकायत की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग, जल संस्थान, पर्यटन विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाई गई। होटल ब्रॉडवे की छत पर स्थित टंकी से लगातार पानी बहता मिला, जिस पर जल संस्थान ने तत्काल पेयजल कनेक्शन काटते हुए पानी की बर्बादी पर 5 हजार रुपये का चालान किया। वहीं पर्यटन विभाग ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया, जबकि नगर पालिका ने गंदगी फैलाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। निरीक्षण के दौरान अक्षय भट्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com