सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एवं अटूट आस्था की गौरव गाथा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के त्र्यंबकेश्वर बहुउद्देशीय हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अन्य मंत्री भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जनसमूह द्वारा ‘ॐ’ जप किया जाएगा। मंदिर के शास्त्रीगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शंखध्वनि की जाएगी। सोमनाथ भवन (गोलाकार सभा स्थल) में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग स्थापित किया जाएगा, जो भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के
स्वरूप का प्रतीक होगा।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal