Friday , May 8 2026

UPSI Bharti 2025 Result | यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12,333 अभ्यर्थी सफल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को यूपी दरोगा (Sub-Inspector) भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा की फाइनल आंसर की (उत्तर कुंजी) भी जारी कर दी गई है। बोर्ड के मुताबिक, लिखित परीक्षा में कुल 12,333 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब ये सभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए तैयार हो सकते हैं।
ऐसे देखें रिजल्ट
बता दें कि सफल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट देखने के लिए कोई अलग पासवर्ड या अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है। वहीं रिजल्ट जारी होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में सर्वर पर अत्यधिक लोड बढ़ने की वजह से वेबसाइट धीमी हो सकती है। जिसके चलते उम्मीदवारों को थोड़ी देर बाद या शाम के समय चेक करने की सलाह दी गई है।
अगले चरण में कब होगा DV/PST
भर्ती बोर्ड के मुताबिक, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) का आयोजन मई 2026 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इस चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। साथ ही उनकी लंबाई, सीना और अन्य शारीरिक मानकों की भी जांच होगी। जो अभ्यर्थी इन चरणों में सफल होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि DV/PST और PET की विस्तृत तिथि और कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। बताते चलें कि यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के बाद सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है, जबकि असफल उम्मीदवार अब अगली भर्ती की तैयारी में जुट गए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com