Monday , May 4 2026

जीत का शंखनाद ….भाजपा मुख्यालय जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यकर्ताओं का करेंगे अभिनंदन

पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में रुझान सामने आने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम यहां पार्टी मुख्यालय का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं, जैसा कि पूर्व में पार्टी की चुनावी जीत के मौकों पर होता रहा है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम छह बजे नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय आएंगे।” पश्चिम बंगाल और असम के अलावा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पुडुचेरी में भी सत्ता में आने की संभावना है। निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा 185 सीट पर बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 91 सीट पर आगे है। असम में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। वहीं, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) तमिलनाडु में 107 सीट पर बढ़त के साथ शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) तीसरे स्थान पर पहुंचती नजर आ रही है। वामपंथी दलों का गढ़ माने जाने वाले केरल में कांग्रेस 63 सीट पर, माकपा 25 सीट पर और भाकपा नौ सीट पर आगे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com