Thursday , April 30 2026

गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ विकास, सुविधा और समृद्धि का नया आगाज

मां गंगा सा विस्तार, सुख समृद्धि का आधारष् के पावन संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश को नई दिशा देने वाले करीब 594 किलोमीटर लंबा मेरठ से प्रयागराज) बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे आखिरकार बुधवार को लोकार्पित हो गया। अमरोहा के हसनपुर तहसील स्थित मंगरौला में उमड़े जन सैलाब ने हरदोई जनपद से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का न सिर्फ लाइव प्रसारण सुना बल्कि 36230 करोड रुपए की लागत से तैयार एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम का स्वयं साक्षी बन तालियों की गड़गड़ाहट से सरकार के विकास, सुविधा और समृद्धि के नए अध्याय के आगाज की सराहना के साथ धन्यवाद प्रकट किया। 594 किलोमीटर लंबे तथा 12 जिलों को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे से न सिर्फ आवागमन आसान बना है। बल्कि, आर्थिक गतिविधियों को भी जबरदस्त बढ़ावा मिला है। अमरोहा के मंगरौला में मंचासीन भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, की गरिमाई उपस्थिति में मंडल आयुक्त आनंनजेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी नितिन गौड,पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रभारी मंत्री केपी मलिक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बहुत कम समय में यह कार्य पूर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि यह गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक रास्ता नहीं है, बल्कि पूर्व-पश्चिम को जोड़ने का सबसे अच्छा माध्यम है। यह भाईचारा बढ़ाने का, व्यापार बढ़ाने का तथा किसान भाइयों की उन्नति का नया रास्ता खोलने वाला माध्यम है। इतना ही नहीं, यह हमारे युवाओं के लिए रोजगार का भी एक बड़ा साधन बनेगा। अपने अधिवेशन के दौरान भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने देश के प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री के इस लोकार्पण की सराहना करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। उत्तर प्रदेश के दर्जनों जनपदों के साथ अमरोहा लोकसभा के लोगों को इसका विशेष फायदा मिलेगा। हसनपुर विधानसभा के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि गंगा एक्सप्रेसवे न केवल बुनियादी ढांचे को सशक्त करेगा। बल्कि, यह उत्तर प्रदेश के निवेश के लिहाज से भी आकर्षक गंतव्य बनेगा। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने कहा कि जनपद का यह गोल चक्कर भविष्य में एक बड़े औद्योगिक हब के रूप में उबरेगा। शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक पहले इस एक्सप्रेसवे से लोगों को तेज सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा। विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी ने कहा कि इस परियोजना से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की प्रवक्ता प्रीति चौधरी ने किया। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com