Monday , April 13 2026

सीएम योगी का मुजफ्फरनगर दौरा : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का किया अनावरण

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम जिला अस्पताल चौराहे पर आयोजित हुआ। सीएम योगी ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद किया। सीएम योगी के साथ मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, ऊर्जा राज्यमंत्री डा सोमेंद्र तोमर, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा संजीव बालियान, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप आदि की मौजूदगी रही। अहिल्याबाई होल्कर को न्याय, धर्म, सेवा, मंदिरों के जीर्णोद्धार और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पूरे देश में एक लाख से अधिक हिंदू मंदिरों का पुनर्निर्माण और संरक्षण करवाया था। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन आदर्श है और उनकी स्मृति को सम्मान देना हमारा दायित्व है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com