Saturday , April 11 2026

खीरी के चंदनचौकी पहुंचे मुख्यमंत्री सीएम योगी : कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, लाभार्थियों को सौंपी मकानों की चाबियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पलिया कलां के चंदनचौकी पहुंचे। यहां पलिया विधायक रोमी साहनी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने थारू व खजुरिया के आवासित परिवारों को भौतिक स्वामित्व संबंधी दस्तावेज वितरित किए। साथ ही लाभार्थियों को चेक और ग्रामीण आवास योजना के तहत मकानों की चाबियां भी सौंपीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक रोमी साहनी ने पलिया को जिला बनाने की मांग उठाई। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। विधायक ने कहा कि पलिया में रोडवेज बस स्टैंड की स्वीकृति मिल चुकी है, अब जल्द भूमि आवंटन कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के लिए स्टेडियम निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि आवश्यक हो तो वह अपनी निधि से सहयोग देने को भी तैयार हैं। उन्होंने सुआबोझ और ग्रंट नंबर तीन के गांवों को वन भूमि में दर्ज किए जाने की समस्या भी उठाई। कार्यक्रम के दौरान थारू महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com