Saturday , April 11 2026

817 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम बोले-थारू परिवारों को मिला भौमिक अधिकार

विधानसभा पलिया के चंदन चौकी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि थारू बहुल क्षेत्रों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के आश्रितों को आज भौमिक अधिकार मिल रहे हैं। यानी जिस भूमि को वे वर्षों से जोत-बो रहे थे, अब उस पर उनका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की चार विधानसभाओं पलिया, निघासन, गोला और श्रीनगर से जुड़ी लगभग 817 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये परिवार वर्ष 1955 से यहां बसे हुए थे, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिल पाया था। आज उन्हें यह अधिकार मिलने पर प्रदेश सरकार की ओर से बधाई देने वह यहां आए हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी रहे। शासन का कल्याण तभी संभव है, जब जनता का कल्याण हो, और यह तभी संभव है जब शासन में संवेदनशीलता हो।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com