Monday , April 6 2026

Kozhikode में Amit Shah का शक्ति प्रदर्शन, Mission Keralam के लिए भरी हुंकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरलम के कोझिकोड में एक विशाल रोड शो के जरिए अपनी ताकत दिखाई। बेयपोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके साथ बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट के. पी. प्रकाश बाबू और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केरल की जनता अब एक मजबूत विकल्प और बेहतर शासन चाहती है। उन्होंने लोगों से राज्य के विकास और सुरक्षा के लिए बीजेपी-एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं को ‘संजू सैमसन’ वाला मंत्र
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केरल के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार केरल सिर्फ नई सरकार नहीं, बल्कि एक नई व्यवस्था चुनने जा रहा है। पीएम ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए केरल के खिलाड़ी संजू सैमसन का जिक्र किया और कहा कि जैसे सैमसन बड़े मैचों में अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं, वैसे ही कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन हर घर तक पहुंच कर पूरी मेहनत करनी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com