प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 31 मार्च को वाव-थारद का दौरा करने वाले हैं, जिसके साथ वे गुजरात के विकास के लिए एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।गुजरात के वाव-थराद इलाके में आज का दिन खास मायने रखता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां दौरे पर हैं और उनके साथ राज्य के लिए बड़े स्तर पर विकास परियोजनाओं की लंबी सूची भी है। मोदी ऊर्जा, सड़कों, राजमार्गों, रेलवे, शहरी विकास, जल आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य, पर्यटन और जनजातीय कल्याण सहित 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। गुजरात को दी जाने वाली करीब 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को बदलने वाले फैसले हैं। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहेंगे, साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन परियोजनाओं की खास बात यह है कि ये किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं हैं। ऊर्जा, सड़क, रेलवे, शहरी विकास, पानी की सप्लाई, आवास, स्वास्थ्य, पर्यटन और आदिवासी कल्याण जैसा लगभग हर क्षेत्र को इसमें शामिल किया गया है। सीधे शब्दों में कहें तो, यह पैकेज गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
गांधीनगर में जैन विरासत को नया ठिकाना
गांधीनगर के कोबा गांव में “सम्राट संप्रति म्यूजियम” की शुरुआत होने जा रही है। यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध विरासत को एक जगह समेटने की कोशिश है। यहां प्राचीन पांडुलिपियां, दुर्लभ कलाकृतियां और मूर्तियां सात अलग-अलग गैलरियों में प्रदर्शित की जाएंगी। स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक म्यूजियम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है।
साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट
साणंद में करीब 3,300 करोड़ रुपये की लागत से एक OSAT सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही है। इस प्लांट की क्षमता रोजाना 60 लाख चिप्स के पैकेजिंग और टेस्टिंग की होगी। इसका मतलब साफ है कि साणंद के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे और साणंद देश के बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में और मजबूत होगा।
रेल नेटवर्क में सुधार, सफर होगा आसान
आज के इस कार्यकर्म में कईं रेल प्रोजेक्ट पर भी ध्यान दिया जायेगा। हिम्मतनगर से खेडब्रह्मा तक 55 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बनेगी, जिससे साबरकांठा के लोगों की अहमदाबाद और उदयपुर तक पहुंच आसान होगी। खेडब्रह्मा से अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू होने से रोजाना आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। कांडलस-जामनगर सेक्शन का डबलिंग और गांधीधाम-आदिपुर के बीच मल्टीट्रैकिंग से सौराष्ट्र और कच्छ में यात्रा समय कम होगा और माल ढुलाई भी तेज होगी।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal