Wednesday , March 25 2026

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर की बात : पश्चिम एशिया संकट और एनर्जी सप्लाई समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनिया भर में बन रही अनिश्चितता की स्थिति के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायका ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत-श्रीलंका संबंधों के बारे में बात की। बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा

,”राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके से बात की और पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाले व्यवधानों पर विशेष ध्यान दिया गया। हमने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की।

करीबी और विश्वसनीय साझेदारों के रूप में, हमने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।” प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने विश्व के हित में समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व को दोहराया। उन्होंने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत

करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की। मोदी ने भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘महासागर विजन’ के अनुरूप साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी श्री मोदी से पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com