Monday , November 2 2026

Russia-Ukraine War | यूक्रेन ने दहलाया मॉस्को, रूस का बदला शुरू

रूस के ब्रियांस्क इलाके में यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। कीव ने रूसी क्षेत्र में ड्रोन हमलों को तेज कर दिया है। इनमें एक ऐसा हमला भी शामिल है, जिससे समारा ओब्लास्ट की एक तेल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। गवर्नर ने हताहतों की पुष्टि की, लेकिन तुरंत यह नहीं बताया कि किन जगहों पर हमला हुआ या कितना नुकसान हुआ है। वहीं, यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात रूस के समारा ओब्लास्ट में नोवोकुइबिशेव्स्क तेल रिफाइनरी में ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई। सरकारी तेल कंपनी ‘रोसनेफ्ट’ के स्वामित्व वाली इस रिफाइनरी में कई पेट्रोलियम उत्पाद बनाए जाते हैं, जिनमें रूसी वायु सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला जेट ईंधन भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अगस्त में हुए एक हमले के बाद, इस साल दूसरी बार इसे निशाना बनाया गया है। यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरियों, ईंधन डिपो और अन्य ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लंबी दूरी के हमले तेज कर दिए हैं। इसका मकसद रूसी सेना को होने वाली आपूर्ति में बाधा डालना और मॉस्को के युद्ध प्रयासों के लिए इस्तेमाल होने वाले राजस्व पर चोट करना है। यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जेट इंजन से संचालित एक रूसी ड्रोन ने स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेन को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इसे भयानक हमला बताया। उन्होंने कहा कि ड्रोन ने निप्रो में यात्री ट्रेनों को निशाना बनाया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com