Monday , March 16 2026

कलसिया नाले पर पहले नया अस्थायी वैली ब्रिज लगेगा, तब हटेगा पुराना वैली ब्रिज

काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर पहले नया वैली ब्रिज बनाया जाएगा हालांकि यह ब्रिज अस्थायी होगा। इस ब्रिज के लग जाने के बाद पुराना वैली हटाकर नए कंपोजिट टू लेन स्थायी ब्रिज बनाया जाएगा। फिलहाल अस्थायी वैली ब्रिज बनाने के लिए जद में आ रहे अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, काठगोदाम-नैनीताल रोड कुमाऊं में प्रवेश का मुख्य मार्ग है। कलसिया पुल पर ब्रिटिश टाइम का पुल और एक वैली ब्रिज बना हुआ है। रोजाना 50 हजार से अधिक बड़े-छोटे वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। वर्तमान में पक्के ब्रिज का प्रयोग पर्वतीय जिलों के जाने और वैली ब्रिज का आने के लिए होता है। यह वैली ब्रिज महज 16 टन क्षमता का बताया जा रहा है। यदि इस ब्रिज से 40-50 टन के वाहन गुजर जाते हैं तो इसके नट-बोल्ट ढीले हो जाते हैं। रोजाना इन नट-बोल्ट को कसा जाता है। यह पुल सिंगल लेन भी है जिस वजह से पर्यटन सीजन में जाम लग जाता है। इसको देखते हुए प्रशासन ने इस वैली ब्रिज का हटाकर कंपोजिट टू लेन का पक्का पुल बनाने का प्रस्ताव बनाया है। इस वैली ब्रिज को हटाकर नया टू लेन पुल बनाने में 10 माह से अधिक का समय लग रहा है जिससे जाम की समस्या हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि वर्तमान में पक्के ब्रिज के समीप (नैनीताल की ओर जाते हुए पक्के पुल के बाईं तरफ) एक अस्थायी वैली ब्रिज बनाया जाएगा। इस ब्रिज को बनाने के लिए आसपास का अतिक्रमण हटाकर स्थान साफ कराया जा रहा है ताकि अस्थायी ब्रिज लगाया जा सके। जब यह ब्रिज लग जाएगा तब पुराना वैली ब्रिज हटाया जाएगा। इस ब्रिज को हटाने के लिए जद में सात भवन आ रहे हैं इनमें पांच अवैध कब्जे व दो पक्
के निर्माण हैं। इनका भी ध्वस्तीकरण किया जा रहा है ताकि पुराने वैली ब्रिज को हटाया जा सके।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com