Wednesday , March 11 2026

दृढ़ संकल्प और धैर्य से मिलती है सफलता… भारत की जीत पर PM मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशवासियों को प्रेरित करते हुए खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार

को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।” टीम

इंडिया की जीत पर उन्होंने ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी शेयर किया, जिसमें लिखा, “अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम्।”इस ‘संस्कृति सुभाषितम्’ में कहा गया है, “जो व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति चाहता है, उसे निरंतर और दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करना चाहिए। धैर्यपूर्वक किया

गया सतत परिश्रम ही निश्चित रूप से सफलता का मार्ग खोलता है।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com